हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। विगत दिनों से थाना राजपुर पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिल रही थी कि एक तस्कर भारी मात्रा मे बरेली फतेहगंज से स्मैक लाकर देहरादून के पेड़लर्स व राजपुर रोड स्थित कॉलेज व होस्टल्स आदि में सप्लाई कर रहा हैं, तथा वर्तमान में नवनियुक्त श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा नशे के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ा हुआ है, जिसके अनुक्रम में उक्त सूचना से एसएसपी महोदय को अवगत कराया गया, जिसको महोदय द्वारा गंभीरता से लेते हुए, उक्त तस्कर को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गए थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक नगर महोदया व क्षेत्राधिकारी मंसूरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा उक्त तस्कर को पकड़ने के लिए प्राप्त लाभकारी पुष्ट सूचनाएं संकलित कर उनका परीक्षण विश्लेषण कर उक्त संगठित तस्कर पर सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस सूत्रों से गहनता से जानकारी ली गयी, तो जानकारी मिली कि उक्त तस्कर वर्तमान में बरेली से बस से देहरादून आ रहा है, और जगह जगह शहर में अपने पेड़लर्स को सप्लाई कर रहा है, इसी क्रम में दिनाँक 24 अगस्त 2019 की रात्रि को मुख्बिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि वह तस्कर स्मैक की तस्करी करने बरेली से देहरादून आ गया है, और वह आज सुबह से अपने पेड़लर्स से संपर्क कर उनको डिलीवरी दे रहा हैं, इस सूचना पर त्वरित संज्ञान लेकर श्रीमान क्षेत्राधिकारी मंसूरी महोदय को अवगत कराकर उक्त गैंग की जगह जगह चैकिंग प्रारम्भ की गई, जिस पर चैकिंग के दौरान मुख्बिर की सूचना पर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में स्मैक के साथ पुरुकुल रोड निकट डाईट से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, पकडा गया युवक मो० जावेद पुत्र मो० साबिर नि0 म०न० 129, शिवलोक कॉलोनी, रायपुर रोड, थाना रायपुर, देहरादून, हाल- रिश्तेदार मो0 शाहदाव, लोहारी सराय, थाना नगीना, बिजनोर, उम्र 28 वर्ष है, बरामद की गयी सामग्री 26 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 1,15,000 रुपये), एक एलेक्टोनिक तोल मापक, 1 मोबाइल फ़ोन नगद 1100 रुपये, पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि यह कक्षा 5 पढ़ा है, जब 10 साल का था तो माँ बाप की मृत्यु होने के बाद बड़ी बहन देहरादून ले आयी थी, तब से देहरादून में ही बालो की कटिंग का काम करने लगा, बाल कटिंग के काम मे ज्यादा पैसा नही होने के कारण करीब 2 साल पहले एक परिचित लड़का अभिलाष से स्मैक का काम सीख लिया, और बरेली से स्मैक लेकर बेचने लगा, अच्छा लाभ होने लगा था, तभी एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया, और उसको भगाकर नज़िबाबाद ले गया था, वहा लड़की ने फांसी लगा ली थी, जिस पर नज़ीवाबाद थाने से धारा 366, 306 IPC में जेल चला गया था, करीब 2 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है, पैसे की परेशानी होने लगी थी, तो स्मैक के काम मे पैसा ज्यादा होने के कारण स्मैक के काम मे लग गया, और बरेली फतेहगंज से आरिफ से सस्ते दामो पर स्मैक लाकर देहरादून में अच्छे दामो पर डाईट के छात्रों को तथा अन्य पेडलर्स को बेचने लगा, अब तक कई बार स्मैक लेकर बेच चुका है, खुद स्मैक नही पीता है, इसके द्वारा स्थानीय पेड़लर्स व अन्य तथ्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी हैं, जिसका परीक्षण विश्लेषण कर विवेचना में सम्मिलित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही क्षेत्राधिकारी मंसूरी श्री अरविंद रावत, थानाध्यक्ष अशोक राठौड़, उप०निरीक्षक बलवीर रावत, कानि० 222 अमरेंद्र, कानि०1041 संदीप, कानि० प्रमोद SOG (तकनीकी सहायक) आदि।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours