हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) उत्तर प्रदेश। कानपुर रविवार को बिठूर तीर्थ पर गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों ने प्रत्येक रविवार की तरह आज बिठूर के बारादरी घाट पत्थर घाट भज्जू घाट सहित अन्य घाटों पर की साफ-सफाई एवं गंगा में पड़ा कूड़ा कचरा पॉलिथीन आदि को बाहर निकाला गया वही केंद्र व प्रदेश सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाते सफाई कर्मचारी सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी गंगा घाटों पर गंदगी ही गंदगी वहीं वर्षों से निस्वार्थ सेवा करते चले आ रहे गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों के द्वारा प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में गंगा घाटों पर जमा गंदगी कचरा आदि को सदस्यों द्वारा कड़ी मशक्कत के साथ गंगा घाटों की साफ-सफाई बराबर चल रही है, जब की नमामि गंगे के 2 दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है जो सिर्फ गंगा घाटों की साफ-सफाई व देख रेख के लिए लगाए गए हैं लेकिन यहां ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला जो प्रत्येक रविवार को इन सदस्यों द्वारा गंगा घाटों की साफ सफाई की जा रही है इस मौके पर बच्चा तिवारी गोलू सिंह, राजू बाबा, कल्लू मिश्रा, अनिल निषाद, रामविलास, निषाद, कासी तिवारी, अन्ना, सौरभ, शशांक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours