हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में पुलिस परिवार द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं नन्हे मुन्ने बच्चो एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कर विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई, साथ ही जनपद के समस्त थानों एवं फायर स्टेशनों द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में अलग-अलग झांकियां बनाई गई, जिसमें दर्शन दीर्घा में आए गणमान्य व्यक्तियों द्वारा झांकियों के दर्शन करते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours