हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता केंद्रीय पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा के नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में बिरला घाट पर मां गंगा के समीप स्वर्गीय अरुण जेटली को याद करते हुए मां गंगा में दीप दान कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की स्वर्गीय अरुण जेटली को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार से मांग की पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की याद में हरिद्वार में गंगा के समीप उनके देश के प्रति किए गए रचनात्मक कार्यों को उल्लेखित कर इस मार्ग बनाया जाए इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के किए गए देश के प्रति समर्पित कार्यों को विपक्षी दल भी उसकी सराहना किया करते थे, स्वर्गीय जेटली का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है, उन्होंने अपने मंत्री के कार्यकाल में अनेकों बार दूर में आकर उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए हर संभव अनुदान देते रहे ऐसे में अरुण जेटली की यादों को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए उनकी याद में हरिद्वार में राज्य सरकार को इस मार्ग बनाना चाहिए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख प्रकट कर मां गंगा में दीपदान श्रद्धा सुमन अर्पित करते भूपेंद्र राजपूत, ओम प्रकाश भाटिया, राजेश खुराना, पंडित मनीष शर्मा, देवेश गुप्ता, खुशीराम, असीम, जोशी, रोहित शेट्टी, बोला सहगल मोहनलाल, राहुल गुप्ता, छोटे लाल शर्मा, राजकुमार, एंथोनी प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours