हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के कार्यकारी के सदस्यों ने एक बीमार गौ का चिकित्सक द्वारा इलाज करवाया गया है। यह गाये दो दिन से लोधामंडी निवासी अश्वनी मेहता के घर के बाहर पड़ी हुई थी जिसका संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय गौरक्षा वहिनी सदस्यों ने चिकित्सक बुलाकर मेडिसिन व इंजेक्शन दिए गए। यह कार्य कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राज्यपाल द्वारा कराया गया है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गौरक्षा वाहनी सदैव बीमार लाचार गायों का सदैव उपचार कराते है। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी अपने साथियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस नेक कार्य में समय निकालकर अपना सहयोग दिया। वही असरफ अली अब्बासी ने कहांं कि इस तरह के कार्य बहुुत ही पुण्य के होते हैं और हम सभी को पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours