हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। द प्योरट्री जंक्शन के तत्वाधान में जश्न ए आजादी के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन कल शाम आर्य कन्या इंटर कॉलेज स्थित सभागार में किया जाएगा।कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि डॉक्टर विष्णु सक्सेना, ताहिर फराज, महेंद्र अश्क, डॉक्टर नदीम, पॉपुलर मेरठी, शाहिद अंजुम, अल्ताफ जिया, बिलाल सहारनपुरी, विजय तिवारी, शबनम अली, नूह आलम तथा काशिफ रजा आदि कवि व शायर भाग लेंगे। संस्था के उपाध्यक्ष अल्तमश अब्बास ने बताया कि कवि सम्मेलन में नगर के लोकप्रिय भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours