हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जो आजकल व्हाट्सएप ग्रुप पर जबरदस्त चर्चाओं में देखने को मिल रहा है वीडियो के साथ लिखा है कि घर में घुसकर पुलिस का महिलाओं के साथ आतंक, अश्लील हरकत करती पथरी थाना पुलिस और यह भी लिखा गया है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आपको बतादे कि जब पथरी थाना पुलिस से इस संबंध में जानकारी ली गई तो पुलिस ने इस पूरी वीडियो का मामला निराधार बताते हुए कहा है कि गांव ऐथल के एक अपराधी गुल्लू पुत्र महमूद को गिरफ्तार करने के लिए थाना पथरी पुलिस उसके घर पहुंची थी और अपराधी को पकड़ लिया गया था,
देखें वीडियो
अपराधी को पकड़ लेने पर घर की महिलाओं ने पुलिस के साथ ही हाथापाई शुरू कर दी और अपराधी को पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया गया। पुलिस के साथ हुई हाथापाई गाली गलोज करने वाली महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज भी किया गया है एस०आई० बलवीर सिंह बिष्ट ने इस संबंध मेंं जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में साफ जाहिर हो रहा है कि महिलाएं पुलिस के साथ हाथापाई कर रही है ना की पुलिस। हालांकि वीडियो में एक अपराधी को छुडाने के लिए घर की महिलाएं पुलिस के साथ हाथापाई करती हुई साफ नजर आ रही है एस० आई० बलबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि गुल्लू पुत्र महमूद पर पहले से ही कई मुकदमे चल रहे हैं और अब किसी से पैसों के लेन-देन में गुल्लू ने फायर तक कर डाली। जिसके चलते पीड़ित ने थाना पथरी को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी, जिसमे मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस गुल्लू को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी इसी दौरान गुल्लू की घर में होने की सूचना पर पुलिस ने घर पर दबिश दी। दबिश में पुलिस द्वारा गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया था तभी महिलाओं ने हल्ला मचाते हुए पुलिस के साथ हाथापाई की और गुल्लू को भगा दिया। बलवीर सिंह बिष्ट ने कहा है कि जिसने भी इस वीडियो को गलत तरीके से ग्रुपों में वायरल किया है उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। क्योंकि झूठी अफवाह फैलाना और पुलिस प्रशासन का झूठे तरीके से वीडियो वायरल कर बदनाम करना और अपराधी का साथ देना भी कानूनी अपराध है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours