हरिद्वार की गूंज (24*7)

 समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

(निशात कुरैशी) देवबन्द। कोतवाली क्षेत्र के गांव रणसुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया म्रतका विवाहिता के परिजनों ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में दर्ज मुकदमे मे पति सहित 5 को आरोपी बनाया है तीन दिन पूर्व गाजियाबाद से पति के साथ जन्माष्टमी के अवसर पर ससुराल आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर उसकी हत्या कर दी हत्या की सूचना पर मुजफ्फरनगर के मंसुरपुर से गांव पहुंचे विवाहिता के पिता प्रवीन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बनाए गए ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया म्रतक स्वीटी का विवाह 11 वर्ष पूर्व रणसुरा गांव निवासी दीपक के साथ हुआ था आरोप है कि बच्चें ना होने के चलते पिछले काफी समय से स्वीटी को परेशान किया जा रहा था म्रतक स्वीटी का पति दीपक गाजियाबाद में इंजीनियर है म्रतका के भाई सोरभ ने बताया की लगभग 12 साल  विवाह को हो गये थे हमारी बहन के कोई बच्चे नही थे सुसराल वाले हमारी बहन को रोज मार पिटाई करते थे मेरा बहनोई हमारी बहन को छोड़ गया था ओर दारू पीकर गाड़ी भी छोड गया  कुछ दिन बाद फिर ससुर ओर जेठ 3 दिन पहले ले गए थे  अगले दिन उसकी हत्या कर दी जब हम गये तो हमे वहां मौके पर कोई घर पर नही मिला ना कोई खबर दी मोहल्ले वालों का फोन आया तो हमे घटना की जानकारी मिली अब हम आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही चहाते है, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने बताया की ग्राम रामपुरा की श्रीमती स्वीटी पत्नी दीपक त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में  मौत हो जाने की सूचना मिली थी उसके बाद जो उसकी प्रक्रिया है पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई परिजनों को सूचना दी गई  थी परिजनों के द्वारा अपनी बेटी स्वीटी के निधन और मृत्यु का जो कारण बताए गए उनको एफ आई आर में निर्देशित पंजीकृत करा दिया गया है और उसी निर्देश के आधार पर विवेचना जारी है जो दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है इसमें 5 लोग अभी आरोपी बनाए गए हैं विवेचना अभी जारी है यह प्रश्न उन्होंने उठाया है इसमे हम इतना ही कहेंगे विवेचना जब होगी तब यह बात सही और प्रकाश में लाएंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours