हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के अंतर्गत गांव बहादरपुर जट में महिलाओं और विजिलेंस टीम के साथ नोकझोंक के चलते गांव वासियों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है पीड़ित महिलाओं ने विजिलेंस कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया,
                देखें वीडियो: स्नेह प्रभा
कि वह लोग सीधे हमारे घरों में घुस गये और हमने उनसे पूछताछ की आप कौन हैं और रोकने की कोशिश की तो उन्होंने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी उन्होंने बताया कि और उल्टा ही हमारे घर के आदमियों के ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है जबकि हमारे आदमी घर पर मौजूद ही नहीं थे, 
             देखें वीडियो: धर्मेंद्र चौहान
वही पथरी थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही थी उसी दौरान कुछ ग्राम वासियों ने उनके काम में रुकावट डाली साथ ही विजिलेंस टीम के साथ अभद्रता की गई विजिलेंस की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 10 से 12 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है बाकी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours