हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मंसूरी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में कल रात्रि को चौकी आई०टी० पार्क क्षेत्र में संघन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के पव्वो का स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में परिवहन करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर धारा 60/72 Ex. Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया, अभियुक्त का विवरण निम्न है, शोएब पुत्र मुहम्मद उमर निवासी मौहल्ला मनिहारान थाना शेरकोट, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश,हाल- शकुंतला एन्क्लेव आई०एस०बी०टी०थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष। बरामद का विवरण 576 पव्वे (12पेटी) 48 अद्धे (02 पेटी) अंग्रेजी शराब व्हिस्की 8 pm कुल 14 पेटी अंग्रेजी शराब एक गाड़ी स्विफ्ट डिजायर नम्बर यू०पी०13 ए०सी० 3031 (शराब के परिवहन में उपयोग वाहन) उप निरीक्षक योगेश पांडे आई टी पार्क कानि०रोबिन, कानि०नंदन, कानि०कुंवर सिंह राणा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours