हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ग्राम सराय इमामबाड़ा में नाजिम साबरी को लो.ज.पा.राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सभी ग्राम वासियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जिससे ग्राम वासियों ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को बधाई व मिठाईयां बांटी। वही राष्ट्रीय सचिव नाजिम साबरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे इस काबिल समझा और मेरे कंधों पर एक नई जिम्मेदारी सौंपी, जिसका में ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा और लोगों की सेवा करूंगा, उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए दिन रात एक कर दूंगा, नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव नाजिम साबरी ने नशाखोरी के बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी नशे की आदी होती जा रही है जिससे उनका भविष्य खतरे में है और नशा खोरी करने वालों के खिलाफ जल्द ही हम अपनी पार्टी की ओर से अभियान चलाएंगे, जिससे नशाखोरी के कारोबार को बढ़ावा देने वालों पर अंकुश लग सके, और उन्होंने शासन प्रशासन से भी उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है, उन्होंने कहा कि किसानों पर हो रहे अत्याचार का भी हमें गहरा दुख है क्योंकि वह अन्नदाता है जो मेहनत कर हम लोगों के लिए आनाज चावल तरह-तरह की फसल उगाते हैं उनके साथ हो रहे अत्याचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एडवोकेट शिव ध्यान सिंह, दाऊद अंसारी, एजाज अंसारी, अमित कुमार, मुदस्सीर मंसूरी, फारूक अंसारी, हाजी मोहम्मद कौसर, सानू ठेकेदार, नौशाद ठेकेदार, शेर अली, शाहनवाज अंसारी, एजाज अंसारी, नवाब अंसारी, गुलजार अंसारी, नाजिम अली, मोहसिन अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours