हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। आत्मनिर्भर बनने के लिए लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना जरूरी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस ने सोलर चरखा केन्द्र का उद्घाटन किया। वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि आत्मनिर्भर होने के लिए लघु एवं कुटीर उद्योगों की आवश्यकता है और भाजपा सरकार कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। उक्त विचार हरबंस कपूर ने ढंडेरा स्थित सोलर एनर्जी के माध्यम से चलने वाले सोलर चरखा केंद्र का उद्घाटन करने के पश्चात बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे उद्योगों को लगाए जाने की भी आवश्यकता है, जिसके माध्यम से निम्न एवं गरीब वर्ग के लोगों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने का अवसर प्राप्त हो सके। कोशल्या ग्रामोद्योग संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से इस तरह का सोलर एनर्जी से संचालित सोलर चरखा केंद्र हरिद्वार जनपद में लगा जाना अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्योगों से बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं प्रत्येक क्षेत्र में छोटे से छोटे व्यक्ति का ध्यान रखा जा रहा है तथा उनके द्वारा मुद्रा योजना के माध्यम से बैंकों से स्वरोजगार के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ऋण देने का अवसर दिया गया है, जिससे ग्राम उद्योग व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा हर घरों को सस्ती बिजली गैस कनेक्शन, दुर्घटना बीमा आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किए जाने का प्रयास किया गया है। देश की सुरक्षा के लिए भी मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। आज प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर होकर देश को मजबूत करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार व अपने राष्ट्र के निर्माण में सहभागिता निभानी चाहिए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कपूर का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया तथा सोलर चरखा केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल, पार्टी समन्वयक गढ़वाल मंडल राकेश गिरी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मवीर शर्मा, ठाकुर चंदन सिंह, प्रदीप पाल, सतीश धीमान, प्रमोद पुंडीर, बिजेंदर पुंडीर, प्रवीण संधू,मुनेश पाल, प्रतिभा चौहान, जितेंद्र त्यागी,आरती, सुखबीर सिंह राणा, निधि राणा, अमित पुंडीर, उमर अली, जितेंद्र त्यागी, बबलू राजा, दीपक राना आदि अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन धीमान ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक नितिन त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours