हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती का स्नान करते समय अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है मामला 14 अगस्त का हैं युवक ने युवती को स्नान करते समय की अश्लील फोटो दिखा ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। युवती ने शर्म के कारण इस घटना की जानकारी किसी को नहीं बताई। लेकिन 19 अगस्त को युवती ने अपनी आप बीती घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तहरीर देते हुए पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किया है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी युवक रिजवान पुत्र सत्तार निवासी लालढ़ाग पर मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है और पुलिस द्वारा पिड़ित युवती का मेडिकल भी कराया गया है। वहीं थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि स्नान करते समय एक युवती का अश्लील फोटो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला आया है जिसमें आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours