हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। आज पूर्विया मंडी हनुमान गढी कनखल निवासियों ने थाना कनखल में पहुँच कर कुछ दिन पूर्व हुए चाकू कांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी मे हो रही देरी के विषय में जानकारी ली थाने में मौजूद न होने पर थानाध्यक्ष से फोन पर शुभम् अग्रवाल अध्यक्ष ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी कनखल ने वार्ता की थानाध्यक्ष ने फोन पर बताया कि वह इसी केस के सिलसिले में व्यस्त होने के कारण मुलाकात नहीं कर पा रहे है, और उन्होंने आश्वासन दिया की 1-2 दिन के भीतर फरार मुख्य आरोपी उनकी गिरफ़्त में होंगा, इस अवसर पर शुभम अग्रवाल अध्यक्ष ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी कनखल ने कहा इस संवेदनशीलदनशील केस में पुलिस और अधिक तत्परता से कार्य करे जल्द ही मुख्य गुनहगारों को हवालात के पीछे डाले, क्षेत्र में दहशत का वातावरण है, उसके लिए पुलिस गस्त भी भडाने का अनुरोध किया गया है, हर्ष लोधी ने कहा कि गरीब परिवार का एक ही जना कमाने वाला है, जो जिंदगी और मौत से जुझ रहा है, माँ बाप का देहांत पहले ही हो चुका है, और वह अपने बुढ़े नाना नानी के पास रहता है, सभी लोग मिल कर उसका इलाज का खर्च उठा रहे है, पुलिस पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाए, इस अवसर पर पंकज, साजन, ललित, अंकित, अमित, सोनू, सागर, रोहित, राहुल, शुभम, गौरव देव, राहुल, राजा सैनी, दिग्गी, दीपक, मीना, कांता, मनीषा, प्रीति, रेशमी, लक्ष्मी आदि लोग उपस्थित रहें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours