हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जनपद अल्मोड़ा विकास खंड के ग्राम पंचायत चम्याडी एवं ग्राम पंचायत मे वर्ष 2008 से 2014 तक हुए, भ्रष्टाचार व कुछ बिन्दुओं मे हुए भ्रष्टाचार की पुष्टि होने के बाद अभी तक भ्रष्टाचारियों एवं अपराधियों पर होने पर चिन्हित, राज्य आन्दोलनकारी समिति रजि० की अचिन्हित प्रकोष्ट के जनपद अल्मोडा के जिलाध्यक्ष परमानंद वलौदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितम्बर को मुख्यमंत्री आवास पर आत्मा दाह करेगे, इस आशय का पत्र परमानंद वलौदी ने जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को प्रेषित किया।
                     परमानंद वलौदी
परमानंद वलौदी ने बताया कि पिछले 10 वर्षो से भ्रष्टाचार की लडाई लड रहा हू, लेकिन जीरो टोलरेंस भ्रष्टाचार मुक्त भारत मे यह भ्रष्टाचार की लडाई कमजोर रही है, उच्च अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार की जाँच कर भ्रष्टाचार होने की पुष्टि की गयी है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर मात्र कागजो की खानापूर्ति की गई है, वलौदी ने बताया कि उनके पुत्र की साथ भी मारपीट की गई तथा राजस्व पुलिस द्वारा उनके परिवार  मानसिक पीड दी गई तथा केस वापस लेने का दबाव बनाया गया, केस वापस ना लेने पर झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी दी गई, वलौदी ने बताया कि मानसिक पीडा और परिवार को मानसिक पीडा सहने के और न्याय ना मिलने के कारण अपना घर छोडकर दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर होना पडा है, भ्रष्टाचारियो पर कार्यवाही ना होने और मुझे और मेरे परिवार को न्याय ना मिलने से तंग व परेशान होकर आत्मा दाह माननीय प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर करूंगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours