हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा की अतिक्रमण हरिद्वार के व्यापारियो के लिए एक काला शब्द है व्यापारी ने कही कोई अतिक्रमण नहीं किया है और अगर कोई अतिक्रमण है तो उसको हटाने में व्यापारी हमेशा प्रशासन के साथ खड़ा है पर अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियो का शोषण नही होना चाहिए, जब अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू होती है तो निशान लगाने का मापदण्ड एक जैसा नही होता है प्रभावशाली व्यापारियों या नेताओ के चहेते के लिए अलग मानक होते है और आम या ग़रीब व्यापारी के लिए अलग मानक होते है साथ ही अतिक्रमण के साथ साथ एनजीटी के आदेशों का पालन भी होना चाहिए, हर की पैड़ी और बाक़ी सभी घाटो पर खुले आम एनजीटी के आदेशो का उल्लंघन हो रहा है पर उस पर प्रशासन मोन धारण कर लेता है चौधरी ने कहा की अतिक्रमण वैध या अवैध नहीं होता बस अतिक्रमण होता है जो ग़लत होता है और व्यापारी कभी अतिक्रमण के पक्ष में नहीं होता है अतिक्रमण तो हरिद्वार में पार्किंग में और मेला लैंड में खुले आम हो रहा है प्रशासन को ऐसे अतिक्रमण को होने ही नहीं देना चाहिए इसके लिए एक टीम हमेशा होनी चाहिए जो की अतिक्रमण पर ही नज़र रखे जिससे मेले के टाइम या कभी भी अलग से अभियान ना चलना पड़े।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours