हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में पाँच दिवसीय कन्या कौशल अभिवर्धन प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आज शुभारंभ हुआ। इस शिविर में ओडिशा प्रांत के राऊरकेला, सुंदरगढ़, क्यूंझर, कोरापुट सहित 12 जिलों की बहिनें भागीदारी कर रही हैं। महिला मण्डल प्रमुख श्रीमती यशोदा शर्मा, गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्था मंडल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पण्ड्या आदि बहिनों ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। पश्चात श्रीमती अरुधंती साहू, शिवानी गढ़तिया, द्रौपदी सोरी आदि बहिनों ने नारी जागरण पर सुमधुर संगीत से सभी के मन प्रफुल्लित कर दिया। शिविर के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए श्रीमती शेफाली पण्ड्या ने कहा कि वर्तमान परिवेश के मद्देनजर नारियों को न केवल शिक्षित होना है, वरन् उसे अपने व्यक्तित्व को निखारना भी है। नारियाँ अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमें भी उनके साथ सहयोगी की भूमिका निभानी है। घर-परिवार से कुछ समय अपने विकास के लिए भी निकालें। श्रीमती यशोदा शर्मा ने कहा कि केवल भौतिक विकास ही नहीं, वरन् आध्यात्मिक विकास भी करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. गायत्री शर्मा, डॉ. मंजू चोपदार, भारती नागर, दीना त्रिवेदी सहित अनेक बहिनें मौजूद रहीं। पाँच दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में योगाभ्यास के अलावा कुल २४ सत्र होंगी। जिसमें विषय विशेषज्ञ बहिनें सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours