हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड वाहनों को सीज कर दिया हैं जो खनन सामग्री से लदे हुए थे लक्सर एसएचओ वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ओवरलोड और अवैध खनन के खिलाफ एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में एक अभियान चलाया जा रहा है इसी कर्म में आज लक्सर में दो वाहनों को सीज किया गया है जो ओवर लोड होने के साथ-साथ खनन सामग्री से लदे हुए थे,
देखें वीडियो: लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी
उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन और अवैध खनन के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई होती रहती है एसएचओ लक्सर वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ओवरलोड और खनन वाहन सीज होने से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours