हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार क्षेत्र शिवालिक नगर के शील इंटिट्यूट में छोटे-छोटे बच्चों का आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए, चित्रगुप्त मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने छात्रों को संबोधित करते हुए, कहा कि प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं छात्रों के शैक्षणिक स्तर में उच्च कोटि का सुधार लाती हैं, इसलिए समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से दिमागी कसरत तो होती ही है इसके साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी होता है,
प्रतियोगिताओं में छोटे-छोटे बच्चों ने आर्ट कॉम्पिटिशन में भाग लिया, ओर छोटे-छोटे बच्चों ने सुन्दर-सुन्दर आर्ट बनाकर सबका मन मोह लिया, ओर आपको बता दें की चित्रगुप्त मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने बताया कि जो भी इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान करेगा, उन बच्चों को एनुअल फंक्शन 25 अगस्त को होटल गार्डेनिया में पुरस्कृत भी किया जाएगा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours