हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। तहसील कैम्प कार्यालय पर देश की स्वतंत्रता के जाबाज क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 74वीं पुण्यतिथि पर क्रांतिवीरों को नमन कर उनके चित्र पर अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ब्यूरो व भाजपा नेतागणों व अधिवक्ताओं ने पुष्पांजलि कर श्रध्जंलि अर्पित की गई।भाजपा नेता नवीन जैन एडवोकेट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश की आजादी का महान क्रांतिकारी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया तथा कहा कि जब तक वे अंग्रेजों से लोहा लेते रहेंगे जब तक उन्हें भारत भूमि से खदेड़ नहीं देते।भाजपा पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि देश के क्रांतिकारी आंदोलन के जांबाज देशभक्त ने सुदृढ़ नीति अपनाकर देश को आजादी दिलाकर स्वंतत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी और महवपूर्ण बात यह कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के लोकप्रिय शिष्य थे उनके सिद्धान्त व आदर्शो से प्रेरित थे किंतु नेता जी अपनी क्रांतिकारी नीतियों द्वारा केवल अहिंसा मार्ग से हटकर क्रांतिकारी आंदोलन द्वारा आजादी की लड़ाई को लड़ना अधिक बेहतर मानते थे जबकि नेता जी ने गांधी जी के साथ मिलकर असहयोग आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी की थी।जैन समाज अध्यक्ष नरेंद्र जैन शास्त्री ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस को नेताजी के नाम से भी जाना जाता था वे बच्चपन से ही देशभक्ति से ओत प्रोत थे। अध्यक्षता करते हुए सुरेंद्र लखेरा ने काकी देश की क्रांति में वह पहले ऐसे लोकप्रिय नेता थे जिन्होंने अपना पहला विद्रोह साम्राज्य से लोहा लेने एवं भारत माता को स्वतंत्र करने के वास्ते आजाद हिंद आज का का गठन कर देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, सोनू कश्यप, पूर्व नगर उपाध्यक्ष एडवोकैट्स एशोसिएशन सुनिल कुमार एडवोकेट, नरेश अग्रवाल, पंकज जिंदल आदि ने नेता जी बोस के सम्बंध में ओजस्वी विचार व्यक्त किये। श्रद्धाजंलि सभा कार्यक्रम में अमित कुमार, अधिवक्ता कल्याण सिंह, अशोक कुमार, रविंद्र पाल, नरेश पुंडीर, नेपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, पंकज जैन, राजेंद्र सैनी, ऋषिपाल बर्मन, समाजसेवी आशीष पंडित एड., नरेश कुमार नागियांन, सचिन गोंड़वाल सोनू गुज्जर आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours