हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। नवनियुक्त थानाध्यक्ष राजपुर अशोक राठौड द्वारा थाना हाजा पर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले गणमान्य व अन्य सम्मानित व्यक्तियों की गोष्टी ली गई, उक्त गोष्ठी में क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले जनप्रतिनिधि, व्यापारी व विभिन्न जाति व धर्म के लोग सम्मिलित हुए, गोष्टी में सम्मिलित लोगों द्वारा थानाध्यक्ष के सम्मुख अपनी समस्याएं व सुझाव रखे गए तथा थाना अध्यक्ष राजपुर द्वारा उन्हें निम्नलिखित आवश्यक सुझाव दिशा निर्देश दिए गए-सुचारू यातायात के संचालन में पुलिस का सहयोग करें, घरेलू नौकरों व किरायेदारों का सत्यापन अवश्य कराए, मोहल्लों में घूमने वाले फेरी वालों को अपने मोहल्ले में ना घूमने दे,.अपने मोहल्लों में सीसीटीवी अवश्य लगवाएं,घर से बाहर जाने पर थाने को सूचित अवश्य करें,कोई भी आवश्यक सूचना हो तो तुरंत पुलिस को फोन करें, किसी भी व्यक्ति की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दे, मोबाइल पर व olx पर चल रही धोखाधड़ी के संबंध में विस्तार से अवगत कराकर इससे बचने हेतु अपील की गई, एटीएम पर पैसा निकालते समय किसी भी अनजान व्यक्ति से मदद न ले,इसके अलावा अन्य महत्वपूण तथ्यों से भी अवगत कराया गया, तथा पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई जिस पर सभी आगंतुको द्वारा पुलिस को हर संभव सहयोग प्रदान करने की सहमति दी गयी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours