हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। आज दिनाँक 23/08/2019 को चौकी भिक्कमपुर कोतवाली लक्सर क्षेत्र में कच्छा बनियान धारी गिरोह की सक्रियता को मद्देनजर रखते हुऐ गांव के बडे बुजुर्ग लोगो को जागरूक करने के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमे कोतवाली लक्सर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा एवं भिक्कमपुर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा मौजूद रहे, मीटिंग मे उपस्थित लोगों को ग्राम स्तर पर गश्त करने व कोई भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल सूचित पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया, समाज में बढ़ते नशे की रोकथाम हेतु भी जागरूक किया गया, और मीटिंग मे बार बार आम समाज से सहयोग की अपील कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा की गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours