हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज पुलिस विभाग से हरिद्वार कोतवाली नगर में नियुक्त महिला कॉन्स्टेबल श्रीमती विजयलक्ष्मी का सरकारी काम से माननीय न्यायालय रोशनाबाद जाते समय चिन्मय डिग्री कॉलेज के आसपास रोड एक्सीडेंट हो जाने के कारण मृत्यु हो गई है, सूत्रों से पता चला है कि उनके परिवार में तीन बच्चे है, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहे है, श्रीमती विजयलक्ष्मी के पति का पूर्व में ही स्वर्गवास हो चुका है, और दूसरी बात यह कि पुलिस से 100% की अपेक्षाएं जनता करती है, लेकिन अत्यंत ही खेद का विषय है, सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि मौके पर जनता द्वारा लगभग 10,12 मिनट तक घटना की केवल वीडियोग्राफी की गई, यदि 10,12 मिनट पूर्व ही महिला कॉन्स्टेबल को अस्पताल ले जाया जाता तो काश बच भी सकती थी, रानीपुर कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृत्यु का कारण स्कूटी डिवाइडर से टकराने की जानकारी मिली है, महिला पुलिस कर्मी माननीय न्यायालाय जा रही थी, आपको बताते चलें कि महिला पुलिस कर्मी अपने बच्चो को पढा लिखा रही थी, लेकिन अब बच्चो के ना माँ और ना बाप बडा कठिन जीवन बच्चों को गुजारना पडेगा, पुलिस के उच्च अधिकारियों को उक्त महिला पुलिस कर्मी के बच्चो के रहने खाने पीने और अच्छे से पढने की व्यवस्था करनी चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours