हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार के मेला ओर जिला अस्पताल पर लापरवाही ओर अनिमयताओ का आरोप लगाते हुए कहा कि डेंगू से लगातार मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है और साथ साथ जानलेवा स्क्रब टायफस रोग भी फैल रहा है उसके अलावा वायरल के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है उसके बावजूद हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहा है मरीजो को उचित उपचार अस्पताल में नही मिल रहे है डॉक्टरों ओर स्टाफ की कमी के साथ साथ जरूरी जांचों की सुविधाएं मरीजो को नही मिल पा रही जिसकी वजह से प्राइवेट हॉस्पिटलों में महंगे इलाज को जनता को भटकना पड़ रहा है निम्न स्तर और मध्यम वर्ग के लोगो को भारी बिल अदा करके जांचे ओर इलाज करवाना पड़ रहा है सब कुछ जानते हुए भी स्वास्थ विभाग मूकदर्शक बना हुआ है हर वर्ष इस मौसम में डेंगू ओर वायरल बढ़ता जा रहा है उसके बावजूद जिला और मेला अस्पताल में सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है सुनील सेठी ने कहा कि कल जिला मेला अस्पताल की सुस्ती का अंदाजा कल इस बात से लगा सकते है कि अस्पताल परिसर में ही डेंगू के लार्वा निकल रहे है जो कि बेहद दुर्भाग्य पूर्ण ओर शर्मनाक है सुनील सेठी ने डेंगू ओर स्क्रब टायफस की मुफ्त जांचों की मांग के साथ साथ कहा है कि स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से मेला ओर जिला अस्पताल की व्यवस्थाये सुधारे अन्यथा महानगर व्यापार मंडल स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सड़को पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगा डेंगू ओर स्क्रब टायफस के मरीजो की सभी जांचों की निशुल्क जांच की मांग करने वालो में शहर अध्यक्ष तेज प्रकाश साहू, ज्वालापुर अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय, मायापुर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, प्रीत कमल, राजेश सुखीजा, संजय मेहता,अनूप मेहता, राहुल चौहान, भूदेव शर्मा, पंकज माटा, राजेश शर्मा, रविन्द्र चौहान, सोनू सुखीजा, सुभाष ठक्कर, दीपक पांडेय, राहुल अरोड़ा, जतिन अरोड़ा, प्रीतम सिंह, धर्मापाल सिंह, हरिओम अरोड़ा, संजय कुमार, सन्नी सिंह, पवन कुमार, सुनील कुमार रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours