हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस के आदेश अनुसार कनखल पुलिस ने नशे के विरुद्ध जबरदस्त अभियान छेड़ रखा है आए दिन नशे के कारोबारियों को पुलिस द्वारा धर दबोचा जा रहा हैै जिससे क्षेत्र में नशे पर पूर्ण रूप से अंकुश लग सके। इसी क्रम में कनखल थानेे में तैैैनान कांस्टेबल महेन्द्र तोमर व कांस्टेबल रंजीत सिंह द्वारा अभियुक्त नवल किशोर पुत्र कन्हैया लाल निवासी मौहल्ला कुम्हार गढा थाना कनखल को मौहल्ला कुम्हार गढा से 102 पव्वे देशी पिकनिक शराब सहित गिरफ़्तार किया गया है पुलिस ने अभियुक्त के विरूद्ध मु०अ०स 255/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours