हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर नगर में राशन विक्रेता और सभासदों के बीच विवाद मामले में थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी समिति के सभापति ने लक्सर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कार्ड धारकों ने राशन विक्रेता पर कार्ड धारकों से अभद्रता करने और राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राशन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
                           देखें वीडियो
सभापति ने मामले में तीन संसदीय जांच समिति का गठन कर 2 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी, वही नगर पालिका चेयरमैन अमरीश गर्ग का कहना है कि राशन की दुकान किसी और के नाम पर आवंटित है और राशन का वितरण किसी और के द्वारा किया जाता है
देखें वीडियो: अमरीष गर्ग नगर पालिका चेयरमैन लक्सर

जिसकी पहले से भी शिकायत मिल रही थी पालिका चेयरमैन ने कहा कि यह भी राशन में गड़बड़ी करता है और लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करता है इसी क्रम में हमारे कुछ सभासद शिवपुरी मोहल्ले में गए थे जहां पर राशन की दुकान थी राशन विक्रेता के द्वारा उनके साथ भी मारपीट व अभद्रता की गई है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं जांच के लिए पहुंचे सहकारी समिति के सभापति ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, तब जाकर कार्डधारक शांत हुए वहीं महिलाओं ने भी राशन विक्रेता पर धांधली व अभद्रता व्यवहार करने का आरोप लगाया है हद तो तब हो गई तब एक महिला ने कहा कि राशन विक्रेता के यहां जब राशन लेने जाते हैं तो वह उन महिलाओं को रात को 9:00 बजे बुलाता है महिलाओं का आरोप है कि आखिर रात में 9:00 बजे महिलाओं को राशन के लिए क्यों बुलाया जाता है इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं महिलाओं ने कहा है कि तत्काल राशन डीलर राशन विक्रेता के खिलाफ कारवाई की जाए नहीं तो वह उग्र आंदोलन करेंगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours