हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को लोहे की एंगल चोरी करते समय गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कनखल पुलिस चेकिंग के लिए गश्त पर थी उसी दौरान अभियुक्त राजन पुत्र रमेश पाल निवासी इक्कड़ कला थाना पथरी को गुरुकुल कांगड़ी सड़क हाईवे पर लोहे के एंगल चोरी करते समय गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में भेजा गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours