हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जलभराव एवं नालों की सफाई उचित ढंग से नगर निगम द्वारा नहीं किया जाने को लेकर तहसीलदार मनजीत सिंह को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है तथा लोगों में बरसात के पानी को लेकर जलभराव तथा पानी की निकासी ना होने पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा नगर निगम अभी तक इन कार्यों को लेकर उपेक्षित रवैया अपनाए हुए हैं दोनों भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर के सभी नालों का परीक्षण होना चाहिए तथा दालों में जो भारी गंदगी अटी पड़ी है उसकी तह तक सफाई होनी चाहिए साथ ही कुछ नालों की दीवारें भी टूटी पड़ी है जिस कारण से नाले तो ई क्षतिग्रस्त हो ही जाते हैं वही इन नालों के समीप के मार्ग भी टूट जाते हैं जिससे लोगों को जलभराव की समस्या के साथ साथ आने जाने के लिए भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है ज्ञापन देने वालों में युवा भाजपा नेता दीपक पांडे पूर्व जिला मंत्री अनूप शर्मा शुभम शर्मा नरेश कुमार अभिमन्यु गौरव मेहंदीरत्ता आदित्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours