हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) उत्तर प्रदेश। कानपुर में रविवार को गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों द्वारा बिठूर तीर्थ पर प्रत्येक रविवार की तरह चलाया गया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान इस महाअभियान में गौ घाट छप्पर घाट झांसी रानी घाट पत्थर घाट कौरव घाट पांडव घाट भैरव घाट सीता घाट ब्रह्मा वर्त घाट महिला घाट बारादरी घाट पत्थर घाट गोदारा घाट सहित मां गंगा में पड़ा कूड़ा कचरा पॉलीथिन मूर्ति आदि की की गई,
साफ सफाई एवं गंगा में पड़ा कचरा मां गंगा से बाहर निकाला गया वही सदस्यों का कहना है की वर्षों से मां गंगा की निस्वार्थ सेवा कर रहा हूं एवं जलीय जीवो की सुरक्षा भी अपनी जान को खतरे में डालकर मछुआरों से पंगा लेना पड़ता है
देखें वीडियो
लेकिन क्षेत्रीय शासन प्रशासन वह किसी भी जनप्रतिनिधि ने आज तक हम लोगों को किसी भी प्रकार का कोई सहयोग व मदद नहीं की जबकि तीर्थ पर गंगा में जलीय जीवो का शिकार करना प्रतिबंधित है लेकिन कोई सहयोग न मिलने के कारण आज हम लोग को मजबूर होकर पीछे हटना पड़ा क्योंकि जब तक शासन प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिलेगा तब तक या अभियान नहीं चल सकता क्षेत्रीय पुलिस के कुछ थानाध्यक्षों के सहयोग से शिकारियों पर शिकंजा कसा जाता है लेकिन उनके ट्रांसफर होने के बाद फिर वही दशा हो जाती है इस मौके पर बच्चा तिवारी, राजू बाबा, कल्लू मिश्रा, शैलेश शुक्ला, गोलू सिंह, लालजी, अवस्थी, अनिल, निषाद, रामविलास निषाद, शशांक काशी व अखिलेश सक्सेना सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours