हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मिशने हुसैन सेवा समिति सिकंदरपुर भगवानपुर ने निर्धन महिलाओं को मासिक सहायता राशन वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत मुहम्मद अब्बास साबरी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा सिकंदरपुर कार्यालय पर वितरित किया गया, इस कार्यक्रम में मिशने हुसैन सेवा समिति द्वारा क्षेत्र की ग़रीब विधवा एवं बेसहारा महिलाओं के परिवारों के पंजीकरण किए गए हैं, मुहम्मद अब्बास साबरी द्वारा सम्भ्रांत एवं समाजसेवी व्यक्तियों के सहयोग से ऐसे परिवारों को चिन्हित कराकर मदद करने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने क्षेत्र के आम जन से आह्वान किया है, कि ऐसे परिवारों का पता लगाकर समिति को सूचित करें और मदद करने का प्रयास करें, समिति द्वारा मासिक वितरण पैकेट में चावल, आटा, दाल, चीनी, रिफाइंड, नमक, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, मोमबत्ती, माचिस, झाड़ू, हार्पिक आदि रखा जाता है, इसके अतिरिक्त पानी, पर्यावरण, जागरुकता, शांति एवं सर्वधर्म सदभाव के आधार पर राष्ट्रीय एकता पर जोर देने वाले कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है, समाज के लोगो द्वारा समिति को भरपूर सहयोग मिलता है, राशन प्राप्त करने वाली ओमकली, मोदी, माहराज, हुस्नजहां, नूरजहां, बानो, तमन्ना, जमीला आदि रहें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours