समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पशु चिकित्सालय क्षेत्र वासियों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है लक्सर पशु चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है यहां फोर्थ क्लास कर्मचारी पशुओं का इलाज कर रहे हैं,
देखें वीडियो
सुल्तानपुर से अपने पालतू जानवर को लेकर पहुंचे प्रशांत गुप्ता ने बताया कि यहां पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं है और फोर्थ क्लास कर्मचारी उनके पशुओं का इलाज कर रहे हैं सूचना पाकर मीडिया लक्सर पशु चिकित्सालय पहुंची तो वहां पर देखा कि वास्तव में फोर्थ क्लास कर्मचारी पालतू जानवर का इलाज कर रहे थे,
देखें वीडियो: प्रशांत गुप्ता पशु मालिक
इस बाबत वहां पर मौजूद फार्मासिस्ट देवेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर कहीं बाहर गए हुए हैं जब उनसे पूछा कहा कि फोर्थ क्लास कर्मचारी इलाज कर रहे हैं तो उन्होंने कहा क्या हुआ यहां तो सालों से ही फोर्थ क्लास कर्मचारी इलाज करते आ रहे हैं,
देखें वीडियो: देवेंद्र सिंह पशु चिकित्सालय लक्सर
लक्सर क्षेत्र वासियों के लिए पशु चिकित्सालय सफेद हाथी साबित हो रहा है पशु चिकित्सालय में सरकार की ओर से पानी पीने के लिए कोई नल भी नहीं लगाया गया है और पूरे पशु चिकित्सालय परिसर में इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन बिखरे पड़े नजर आए आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी है और डॉक्टर पशु चिकित्सालय से नदारद हैं ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि लक्सर पशु चिकित्सालय का क्षेत्रवासियों को कितना लाभ मिल रहा होगा, अब बड़ा सवाल यह है कि इन डॉक्टरों के खिलाफ उच्च अधिकारी कोई कार्रवाई कर पाएंगे या नहीं। यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है क्या डॉक्टरों की जगह फोर्थ क्लास कर्मचारी करते रहेंगे इलाज अगर फोर्थ क्लास कर्मचारी इलाज करने में सक्षम है तो फिर डॉक्टरों की जरूरत ही क्या है सरकार सरकारी डॉक्टरों पर लाखों रुपए खर्च करती है बावजूद इसके डॉक्टर काम करने को तैयार नहीं है सरकार को डॉक्टरों की बजाए फोर्थ क्लास की भर्ती कर लेनी चाहिए इसी कारण लक्सर पशु चिकित्सालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours