हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल के संयोजन में उन्नाव पीड़िता के सिर्फ स्वास्थ होने व मृतक परिजनों की आत्मा की शांति के लिए समस्त कांग्रेसजनों ने प्रेम नगर आश्रम घाट पर दीपदान किया, शुभम अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ भाजपा की महिला सांसद संसद में महिलाओं के अधिकारों की बात करती हैं और उन्नाव पीडिता के मामले में मौन क्यों हैं क्योंकि अपराधी उनकी अपनी पार्टी का विधायक है,
देखें वीडियो
अध्यक्ष युवा कांग्रेस नितिन तेश्वर व महिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली डबल इंजन की सरकार महिलाओं को बच्चियों पर हो रहे अत्याचार रोकने में पूर्णतया विफल रही है उत्तर प्रदेश में यह स्थिति बद से बदतर है अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान व अनिल भास्कर ने कहा कि तीन तलाक का कानून पास कर मुस्लिम महिलाओं को अधिकार देने की बात करने वाले उन्नाव कांड को दबाने पर क्यों तुले हैं बलात्कार के अपराधी को जेल भेजने वह न्याय मांगने में उन्नाव उत्तर प्रदेश की बेटी ने पूरा परिवार खो दिया व खुद भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है लेकिन महिला विरोधी सरकार अभी तक न्याय नहीं दिला पाई है दीपाली त्यागी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की महिलाएं विरोधी नीतियों की घोर निंदा करती है और पीड़िता को न्याय मिलने तक लगातार आंदोलन जारी रहेगा, दीपदान में मुख्य रूप से बिना कपूर, रश्मि गुप्ता, अमन शर्मा, सुमित भाटिया, शिव कुमार जोशी, उदयवीर चौहान, दिनेश वालिया, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, सुषमा सहगल, नावेज अंसारी, सतीश, सुंदर मनवाल, सुनील, वीरेंद्र भारद्वाज, तेजपाल, रवि कश्यप, सतेंद्र शर्मा, जेपी सिंह व अर्जुन दीवान आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours