हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मुस्लिम महिलाओं के लिए अभिशाप उत्पीड़न को तत्काल जड़ से समाप्त करने की सार्थक पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सहित तीन तलाक से आजादी पर उत्साहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में चंडी घाट चौराहे से बाल्मीकि चौक तक केंद्र की मोदी सरकार के प्रति आभार यात्रा निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के समर्थन में नारे बाजी कर केंद्र सरकार का आभार जताया सामाजिक संगठनों ने भारत सरकार से यह भी मांग की कश्मीर की धारा 370 व राम जन्मभूमि के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाए। इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने कहा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा ऐतिहासिक रूप से समाज में बदलाव लाने की दिशा में तीन तलाक जैसे मुद्दे पर ऐतिहासिक कदम उठाया गया है देश में अरसे से मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के खौफ से उत्पीड़ित रहती थी भारत सरकार ने इसकी गंभीरता को दृष्टिगत रख महिला उत्पीड़न रोके जाने को लेकर एक प्रशंसनीय कार्य किया गया है इसीलिए देश के सामाजिक संगठन व आम जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति और विश्वास जागा है उन्होंने कहा राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास हो जाने से कानूनी मंजूरी तीन तलाक  खौफ से अब मुस्लिम महिला, बहनों को आजादी मिल जाएगी उन्होंने कहा हम सब हृदय की गहराइयों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हरिद्वार के सांसद, केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का आभार प्रकट करते हैं जिस दिशा में देश को आगे बढ़ाए जाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं उसके लिए जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और सम्मान करती है उन्होंने यह भी कहा देश की जनता की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए कश्मीर से धारा 370 और भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या मामले में भी इसी प्रकार से कोई रास्ता निकाल कर देश को और मजबूती की और अगर्शिल करने के लिए बड़े फैसले उठाएं जिसके लिए जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके मंत्रीमंडल के किए गए फैसलों के साथ है। इस अवसर पर सांसद के प्रतिनिधि वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय त्रीवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया आज देश-विदेश मे तीन तलाक जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्य की प्रशंसा कर रहा है उन्होंने कहा आए दिन मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती थी अब तीन तलाक लाइलाज  नासूर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जो भारत सरकार द्वारा सार्थक पहल की गई है उसका सभी व्यापारी वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का आभार जताते हैं उन्होंने यह भी कहा तीन तलाक से आजादी कानून को जितना कठोर बनाया गया है उससे प्रतीत होता है कि भारत सरकार महिलाओं के प्रति कितनी जागरूक व गंभीर है प्रधानमंत्री के इस जज्बे को हम सलाम करते हैं देश में इसी प्रकार से राष्ट्रवाद बढ़ता रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयास करते रहे हम खुले समर्थन के साथ भारत सरकार की नीतियों के समर्थन में अभियान जारी रखेंगे, राज्यसभा में तीन तलाक की आजादी के कानून को पास किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार यात्रा निकालकर आभार प्रकट करते जय भगवान सिंह, उमेश कुर्बान, बिजेंदर, मनोज कुमार, युवा भाजपा नेता गौरव शर्मा, मनोज मंडल, मोहनलाल, मोतीलाल, राज कुमार, बालकिशन कश्यप, भूपेंद्र, मान सिंह बिष्ट, ठाकुर जय सिंह, छोटे लाल शर्मा, महेंद्र सैनी, राजकुमार, हंसराज अरोड़ा, ओमप्रकाश, प्रमोद जाटव, ओमप्रकाश कालियान, विरेंद्र कुमार, साधु शरण, असीम जोशी, रोहित शेट्टी, खुशीराम महिपाल, तस्लीम अहमद, चंद्र प्रकाश आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours