हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रोशनाबाद जेल में हत्या के मुकदमे में बंद कलीम के द्वारा दो शूटरों को कस्बा मंगलौर निवासी डॉ. अमजद की हत्या करने की सुपारी दे रखी है तथा उसकी हत्या करने के इरादे से रुड़की आए हुए हैं। इस सूचना का उच्चधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्रीयधिकारी मंगलौर के निर्देशन में शूटरों की गिरफ्तारी के लिए भिन्न-भिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया था साथ साथ मोबाइल सर्विलान्स की भी सहायता ली गई, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिन बदमाशों ने डॉक्टर की सुपारी ले रखी है वह बैंगनी रंग की स्कूटी नंबर एमएच -48 बीएल -9318 पर सवार होकर आ रहे हैं, पुलिस ने सूचना पर तत्काल सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा काशीपुर तिराहे पर पहुंच कर बदमाशों को पकड़ने के लिए चारों ओर घेराबंदी कर ली कर दी। और सामने से आते हुए दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया, पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाशी ली गई तो अभी पुरुषोत्तम झां के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा एक सैमसंग का मोबाइल, व अभियुक्त प्रदीप उर्फ भूरा से एक तमंचा 12 बोर, 2 कारतूस तथा एक छोटा सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त पुरुषोत्तम ने बताया कि उनके दोस्त सचिन निवासी हरियाणा ने हरिद्वार जेल में बंद रहते हुए कलीम से बात की थी, सचिन के माध्यम मेरी बात कलीम से हुई जिसमें मेरे द्वारा व्हाट्सएप मैसेज व टैक्स मैसेज से वार्ता होती थी तथा कलीम ने व्हाट्सएप के माध्यम से मुझे डॉक्टर अमजद निवासी मंगलौर व शराब कारोबारी रमेश जोशी निवासी रायवाला की हत्या करने के लिए पूरा डाटा भेजा था। तथा रेलवे स्टेशन पर दूसरे बदमाश प्रदीप उर्फ भूरा से मिलने के लिए कहा गया, अभियुक्त पुरुषोत्तम ने बताया कि फिर हम दोनों ने पूरा प्लान बनाया तथा कलीम के बताए हुए अनजान व्यक्ति से हरिद्वार में हमें एडवांस 30 हजार रुपये दिलवाए गए, हम दोनों रुड़की में प्रदीप पूर्व भूरा के चचेरे भाई जितेंद्र के यहां रह रहे थे, तथा दो-तीन दिन से मंगलौर में डॉक्टर अमजद की दुकान की रैकी की जा रही थी, तथा डॉक्टर अमजद की हत्या करने के बाद हमने रमेश जोशी की हत्या करनी थी, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संगीन धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्रमोहन, उप निरीक्षक लोकपाल परमार, उप निरीक्षक आमिर खान, कांस्टेबल हसन जैदी, कांस्टेबल इसरार, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल राजेश देवरानी थाना भगवानपुर, कांस्टेबल कापिल थाना गंगनहर, सीआईयू हेड कांस्टेबल देवेंद्र भारती, कांस्टेबल सुरेश रमोला, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल देवेंद्र, कांस्टेबल देवेंद्र ममगई, कांस्टेबल महिपाल, कांस्टेबल अरविंद खत्री, कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल जाकिर मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours