हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर में किसान संघर्ष समिति के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। उसमें अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम लक्सर को ज्ञापन दिया गया है। 9 सूत्री मांगों में लक्सर रुड़की ध्वस्त मार्ग मुख्य है जो पीडब्ल्यूडी विभाग मरम्मत के नाम पर पत्थर मिट्टी डालकर पिछले 7 महीने से छिपाने की कोशिश कर रहा है,
देखें वीडियो
अब कावड़ यात्रा से पहले लक्सर से रुड़की मार्ग की सील कोट डालकर मरम्मत की जाए। नंबर 2 पदाधिकारियों ने तहसील प्रशासन तथा पुलिस पर भी आम जनता के काम ने करने के आरोप लगाए है और कहा कि आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर दिन और रात चक्कर काटते हैं,
देखें वीडियो: चौधरी कीरत सिंह अध्यक्ष किसान मजदूर संघर्ष समिति लक्सर
लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। नंबर 3 संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने लक्सर तहसीलदार सुनैना राणा पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ खनन से ही पैसा वसूलना रह गया है रात और दिन वह खनन से पैसा वसूलने में लगी है।
देखें वीडियो: सोहन सिंह सैनी एसडीएम लक्सर
नंबर 4 उन्होंने कहा कि अनियंत्रित ओवर लोड वाहन रात और दिन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं जिससे क्षेत्र में आए दिन घटनाएं बढ़ती जा रही हैं नंबर 5 उन्होंने अपनी पांचवी मांग में कहा कि ग्रामीण इलाकों में राशन कार्ड न बनाया जाना गंभीर समस्या है। नंबर 6 पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरों की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस के द्वारा घटनाओं का खुलासा नहीं किया जा रहा है। नंबर 7 बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र की कुछ लाइनें 30 से 35 वर्ष पुरानी है जो जर्जर हालत में है कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है इसे जल्द से जल्द बदलवा दिया जाए। नंबर 8 इस वर्ष अभी तक बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र में किसानों का डीजल पर बहुत पैसा खर्च हो रहा है उन्होंने कहा कि गन्ना मील जल्द से जल्द लगभग 20 दिन का भुगतान किसानों को करें। नंबर 9 उन्होंने कहा कि बैंकों में किसान व मजदूर ऋण लेने के लिए जाता है तो उन्हें बार-बार चक्कर कटवाए जाते हैं और यह काम दलालों के द्वारा 8 दिन में कर दिया जाता है जिस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगे उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसान मजदूर समिति इन सभी मांगों को पूरा नहीं होने पर दिनांक 13 जुलाई 2019 को नोटिस देते हुए 2 दिन के बाद सड़क पर उतरेगी और तहसील तक मार्च करेगी। उन्होंने कहा कि अगर यह मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो सड़क से लेकर रेल तक चक्का जाम करेंगे, वहीं इस बाबत जब एसडीएम लक्सर सोहन सिंह सैनी से बात की गई तो उन्होंने भी कहा कि वास्तव में सड़क की हालत खस्ता हाल है अब देखना यह है कि 17 जुलाई से कावड़ मेला शुरू हो जाएगा क्या तब तक सड़कों की दशा सुधर पाएगी या नहीं यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours