हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा जनपद मेरठ मे पुरस्कार घोषित/ मफरुर  वांछित अपराधियो की धर पकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी मेरठ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ब्रहमपुरी श्री रघुराज सिह के नेतृत्व मे ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा दिनांक 02/07/19 को मुखबिर की सूचना पर 17 वर्षो से फरार ईनामिया अभियुक्त दिनेश पुत्र विजय नि0 खटटा थाना चांदीनगर जनपद बागपत हाल- मुर्गी फार्म थाना भावनपुर जिला मेरठ मौजूदा पता - ग्राम रोशनपुर डोरली जाहरवीर कालोनी थाना पल्लवपुरम मेरठ को शाप्रिक्श माँल के सामने से सुबह 05.20 बजे गिरफ्तार किया गया। वादी श्री प्रेम पुत्र मंगल नि0 ग्राम महरौली थाना परतापुर मेरठ की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 3/10/02 को वादी के भाई विजय कुमार का भैसा बुग्गी सहित अपहरण करने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 451/02 धारा 364 भादवि पंजीकृत किया गया, जिसमे दिनांक 13/10/02 को मृतक विजय कुमार के शव मिलने पर धारा 302/201 भादवि की बढोतरी की गयी मुकदमा उपरोक्त मे विवेचना के आधार पर लगातार फरार चल रहे अभि0 दिनेश पुत्र विजय नि0 खटटा थाना चांदीनगर जनपद बागपत के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही दिनांक 20/02/2003 को करने के उपरान्त मफरुरी मे आरोप पत्र संख्या 279 ए/03 दिनांक 28/02/03 मे माननीय न्यायालय प्रेषित की गयी, मफरुरी मे लगातार फरार चल रहे अभि0 दिनेश उर्फ नितिन  पुत्र विजय नि0 खटटा थाना चांदीनगर जनपद बागपत को तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा  दिनांक 24/9/08 को गिरफ्तारी हेतु 2500 रुपये का ईनाम घोषित किया गया । जिसमे दिनांक 16/6/19 को अभि0 की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार की धन राशी बढाकर 25000 रुपये घोषित की गयी । अभि0 द्वारा अपना नामं नितिन रखकर इसी नाम से आईडी बनाकर अपने को लगातार पुलिस गिरफ्त से बचाता रहा और गिरफ्तारी हेतू टीम गठित की गयी जिसके प्रभारी रघुराज सिह प्रभारी निरीक्षक ब्रहमपुरी बनाये गये, जिनकी पतारसी सुरागरसी से 17 वर्षो से फरार चल रहे मफरुर अपराधी की गिरफ्तारी की गयी।

गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक श्री रघुराज सिह थाना ब्रहमपुरी मेरठ, व0उ0नि0 श्री उधम सिह तालान थाना ब्रहमपुरी मेरठ, उ0नि0 अरुण कुमार थाना ब्रहमपुरी मेरठ, का0 1550 निकेश कुमार थाना ब्रहमपुरी मेरठ, का0 1818 कामिल खान थाना ब्रहमपुरी मेरठ, का0 1682 सुधीर कुमार थाना ब्रहमपुरी मेरठ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours