हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री दीपेन्द्र चौधरी ने आगामी कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में ली। उनके साथ अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, तथा बी०के० मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की श्रीमती नीतिका खण्डेलवाल, एस०पी० सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय तथा सभी डिविजन के एस०डी०एम० मौजूद रहे, जिलाधिकारी ने मेले की व्यवस्थाओं के मद्देनजर सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये, जिलाधिकारी  ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को शंकराचार्य चौक पर चल रहे निर्माण कार्य को कांवड़ अवधि में स्थगित करते हुए लगाया गया, ढांचा हटाने के भी निर्देश दिये,जिसे एन०एच० ए०आई० द्वारा रोकने की कार्यवाही हेतु सहमति प्रदान की गयी, उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला संचालन के लिए जिन अधिका रियों को पिछले बैठकों में निर्देशित किया जा चुका है, वह अपने कार्यो में कोई लापरवाही न बरतें यदि किसी कार्य को पूर्ण करने मे कोई बाधा आ रही है, तो तत्काल जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए समस्या का निराकरण करा लें, लोक निर्माण विभाग जहां भी पैच वर्क की आवश्यकता है, कार्य शुरू कर अवगत कराये, जिला पंचायत वन क्षेत्र या आरक्षित वन क्षेत्र में पड़ने वाले कांवड मार्गो की सफाई व्यवस्था निरंतर कराती रहे, वन क्षेत्र में कूड़ा इकट्ठा न होने दे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours