हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वा। कुश्म चौहान उप जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला हरिद्वार के तहत कारागार हरिद्वार मे निरूद्ध विचाराधीन बंदी सलीम मसीही पुत्र करनैल मसीही निवासी रनिया थाना धारीवाल जिला गुरदासपुर पंजाब का दिनाँक 15.06.2019 की प्रातः तबियत खराब होने पर अग्रिम जांच जिला चिकित्सालय हरिद्वार में भेजा गया जहां पर उपचार के दौरान दिनांक 15.06.2019 को उक्त विचाराधीन बंदी की मृत्यु हो गयी, की सूचना दिये जाने पर जिला मजिस्टेट हरिद्वार के आदेशानुसार उप जिला मजिस्टेट को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अवगत कराना है, कि उपरोक्त घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई मौखिक अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह विज्ञप्ति जारी होने के दस दिवस के भीतर जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार के कार्यालय स्थित कलेक्ट्रेक हरिद्वार, रोशनाबाद में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक उपस्थित होकर अपने बयान अभिलिखित करा सकता है अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours