समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। कांवड़ मेले में पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सचेत दिख रहा है भारी संख्या में पहुंच रहे शिवभक्तों की सेवा करने में भी पुलिस प्रशासन कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा है मित्र पुलिस द्वारा अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जा रहा है, चिलचिलाती धूप में खड़े होकर पुलिस बल के जवान शिवभक्तों को सही मार्ग दर्शन दिखा कर उनकी मंजिल तक पहुंचाने का कार्य में लगे हुआ है। मित्र पुलिस बल के जवानों की सतर्कता से ही सैकड़ों शिव भक्तों की अब तक जान बन चुकी है, इसी क्रम में आज लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुआं खेड़ा गांव के पुल के पास अचानक दो शिवभक्तो की मोटरसाइकिल फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, तुरंत घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लक्सर कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी ने तत्काल दोनों शिवभक्तों को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उनका इलाज कराया गया। इलाज करवाने के उपरांत एक्सीडेंट में टूटी हुई उनकी कावड़ के बदले कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने एसएसपी हरिद्वार के आदेश अनुसार दोनों कांवड़ियों को नई कांवड़ के साथ साथ गंगाजल देकर विदा किया गया। ओर वहीं कावड़ियों ने लक्सर पुलिस का तह: दिल से आभार प्रकट किया व थैंक्यू बोला।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours