समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमालपुर की एक महिला को उसके परिजनों द्वारा आग लगाकर मृत्यु कर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर ले गए हैं कि सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी शंभू सिंह सजवान चौकी जगजीतपुर के साथ कांस्टेबल जसविंदर रवाना होकर श्मशान घाट पर पहुंचे। जहां जानकारी करने पर पता चला कि मृतिका मुकेश पत्नी जसपाल निवासी मधु विहार जमालपुर कला कल रात्रि लगभग 10:30 से 11 बजे अपने ऊपर स्वयं डीजल छिड़ककर आग लगाई है तथा परिजन तत्काल ऑटो के द्वारा जीडी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर ले जाने की बात कही गई, इस पर परिजन मैक्स वेल अस्पताल कनखल ले लाए, जहां चिकित्सकों द्वारा जौलीग्रांट या एम्स अस्पताल ले जाने की बात कही गई, एम्बुलेंस न मिलने के कारण परिजन तत्काल बंगाली अस्पताल ले गए तथा बंगाली अस्पताल से एंबुलेंस के माध्यम जौलीग्रांट ले जाया जा रहे था कि जौलीग्रांट पहुंचने से पहले ही महिला की मृत्यु हो गई, इसके तत्पश्चात परिजन वापस जमाल आ गए और आज अंतिम संस्कार के लिए कनखल श्मशान घाट ले गए थे। कंट्रोल रूम की सूचना के मुताबिक मृतिका की मृत्यु जलने से हुई है थाना से महिला कांस्टेबल को बुलवाकर महिला कांस्टेबल की देखरेख में मृतिका का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही कनखल थाना अध्यक्ष हरिओम चौहान ने बताया कि महिला की मौत जलने से हुई है जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच पड़ताल अमल में लाई जाएगी।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours