हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के कटारपुर के समीप लगभग सुबह 11 बजे हरिद्वार की ओर जा रहे एक विक्रम पलट गया। जिसमें बैठे सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, बताया जा रहा है सभी एमपीआर की बैठक पंजनहेड़ी में शामिल होने जा रह कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। जिसमें भुवापुर निवासी बृजेश देवी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है घटना में शशि देवी पत्नी राकेश निवासी शेरपुर, बिना देवी पत्नी मुकेश निवासी शेर सहित कई महिलाएं चोटिल हुई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरिद्वार से लक्सर हाईवे संभावित दुर्घटना मार्ग बनता जा रहा है जिस पर आये दिन घटनाएं घटती रहती है रोड चौड़ीकरण के चलते काम अधूरा होने के कारण दिन प्रतिदिन एक्सीडेंट की घटनाएं घटी रहती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours