समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें



हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर हरिद्वार रोड पर कुछ अलग अलग जगह सूखे पेड़ खड़े हुए हैं वन विभाग द्वारा उनको अभी तक काटा नहीं गया है जिससे वह कभी भी बड़ी से बड़ी घटना को अंजाम दे देते हैं इसी का उदाहरण है की कुछ दिन पहले लक्सर गांव के चौधरी अजब सिंह चेयरमैन अपनी बाइक पर जा रहे थे कि अचानक एक सूखे हुए पेड़ का हिस्सा टूट कर उनके सर पर आ गिरा, जिससे चौधरी अजब सिंह चेयरमैन गंभीर रूप से घायल हो गए और नीचे गिर गए, परिवार वाले उनको उठा कर आनन-फानन मे मेरठ यूपी आनंद हॉस्पिटल में ले गए, जहां पर वह हफ्तों भर मौत और जिंदगी से जूझते रहे, 
      स्वर्गीय चौधरी अजब सिंह चेयरमैन

आखिर  चौधरी अजब सिंह चेयरमैन ने जिंदगी को अलविदा कह दिया। बावजूद इसके वन विभाग कुंभकरण की नींद सोता रहा, ऐसा लगता है कि वन विभाग को आमजन से कोई सरोकार नहीं रह है आखिर वन विभाग की कुंभकरण की नींद कब टूटेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, ऐसा लगता है वन विभाग को और किसी बड़े हादसे का इंतजार है वन विभाग की घोर लापरवाही से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोड पर जो सूखे पेड़ खड़े हैं वन विभाग को उन्हें तुरंत कटवा देना चाहिए जिससे कि और कोई बडा हादसा ना हो। अगर वन विभाग रोड पर खड़े सुखे पेड़ों को जल्द नहीं कटवाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ वन विभाग ही होगी। वही क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अगर वन क्षेत्राधिकारी से रोड पर खड़े सूखे पेड़ों की बाबत बात की जाती है तो उनके कान पर जू तक नहीं रेंगती  जिससे साफ प्रतीत होता है कि वन क्षेत्राधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं अगर समय रहते वन क्षेत्राधिकारी रोड पर खड़े सूखे पेड़ों पर ध्यान देते तो क्षेत्रवासियों के चहते, दिलों की धड़कन चौधरी अजब सिंह चेयरमैन आज हमारे बीच में होते।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours