समाचार व विज्ञान के लिए सम्पर्क करें
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से एक युवक नाबालिक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसकी तहरीर युवती के परिजनों ने कोतवाली में दी थी, वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनो की तलाश में जुटी थी आज दोनो को पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर बरामद कर लिया है लक्सर कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी का कहना है क्षेत्र के भोगपुर गांव से एक युवक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, जिसकी तहरीर प्राप्त हुई थी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था दोनों की लगातार तलाश की जा रही थी आज दोनो को मुखबिर की सुचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित मुकदमे में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। उनका कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours