समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें



हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के अंतर्गत खेत में टयूबवेल से 35 हजार की मोटर चोरी हो गई है। प्रार्थी सुमेर चंद निवासी इक्कड़ कला ने थाना पथरी में तहरीर देकर बताया कि मैंने अपने खेतों में एक ट्यूबवेल लगा रखा था जिसमें 35 हजार की मोटर भी लगी हुई थी जिससे प्रार्थी अपने खेतों में सिंचाई का कार्य करता था दिनांक 28.07.19 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में बने मकान की दीवार तोड़कर मोटर की चोरी कर ली है इस घटना का उस समय पता लगा जब प्रार्थी अपने खेत में गया तो वहां पर देखा कि मकान की दीवार टूटी हुई  है और ट्यूबवेल की मोटर गायब है प्रार्थी ने मोटर को इधर-उधर भी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला प्रार्थी ने काफी खोजबीन करने के बाद थाना पथरी में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए  चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है वहीं पीड़ित प्रार्थी ने बताया कि थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जल्द तहरीर के आधार पर छानबीन कर मोटर की चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours