समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें



हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना भारत ने सर्वजनिक बैठक बुलाकर आज सर्वसहमति से हरिद्वार की पूर्व पार्षद महिला प्रत्याशी श्रीमती सरिता सिंह को महिला प्रकोष्ठ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  पद पर नियुक्त किया है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय हिन्दी सा० समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल के प्रधान सम्पादक रजत चौहान को उत्तराखंड मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, यह उत्तराखंड राज्य और हरिद्वार जिले के लिये गौरव की बात है, 
                  श्री मति सरिता सिंह
श्रीमती सरिता सिंह ने दायित्व लेते हुए ये भरोसा दिलाया है कि सम्पूर्ण भारत में संगठन को एक अच्छी पहचान दिलाने का प्रयास करूंगी, और समाज की समस्या को लेकर उनका निवारण करेंगी। 
                        रजत चौहान 
वहीं रजत चौहान उत्तराखंड मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे उत्तराखंड मीडिया प्रभारी पद से नवाजा गया है उस पद की गरिमा को ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाकर जनता की सेवा करूंगा। इस उपलक्ष में सभी पदाधिकारीगणो ने उनका जोरदार भव्य स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. भारत भूषण चौहान राष्ट्रीय सचिव, जितेंद्र चौहान राष्ट्रीय सह महामंत्री, डॉ. देशराज सिंह प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश चौहान प्रदेश महासचिव, नत्थी सिंह राघव प्रदेश संगठन मंत्री, डॉ. विवेक सिंह प्रदेश महामंत्री, विशु चौहान प्रदेश संयोजक, योगेश राघव प्रदेश मीडिया प्रभारी, दिनेश चौहान मण्डल अध्यक्ष, दीपशिखा राघव प्रदेश अध्यक्ष, ट्विंकल राजपूत प्रदेश प्रभारी, रितु तोमर जिला अध्यक्ष, श्री मती लक्ष्मी नेगी जिला अध्यक्ष पौड़ी, योगेंद्र चौहान, समीर चौहान, मानसी सिंह जिला महामंत्री, अनीता चौहान जिला महासचिव व एडवोकेट श्रीमती सीमा चौहान प्रदेश संगठन मंत्री आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours