हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। प्राचीन श्री दरिद्र भंजन घाट पर स्वच्छ गंगा अभियान टीम एवं HENDS संस्था द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया जिसमें अमलतास, तून,अर्जुन, नीम, जामुन, आंवला, अमरुद, अनार, रात की रानी, चांदनी, सदाबहार, आदि 35 वृक्ष लगाए गए.. अभियान के सदस्य सुभाष चंद शर्मा का कहना है कि ग्रीन सिटी के नाम से जाने जाने वाले हरिद्वार से अब हरियाली दुलर्भ होती जा रही है वही हैंड्स संस्था के आकाश शर्मा का कहना है कि स्वच्छ गंगा अभियान की संस्था के साथ मिल कर अब वह हरिद्वार को पूर्व की भांति एक बार पुनः हरा भरा करेंगे जिससे आने वाले कल में बच्चो को पुनः हरियाली देखने को मिलेगी वही दरिद्र भंजन के महंत कृष्ण शर्मा जी का कहना है कि युवाओं की हरियाली को लेकर की गई पहल बेहद ही सराहनीय है और वह माँ गंगा से सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ये हुए शामिल:
अविनाश शास्त्री, शिवम शास्त्री, अनिमेष कुमार, सुभाष चंद्र शर्मा, श्री कृष्ण शर्मा (महंत दरिद्र भंजन मंदिर), पार्षद सुनील अग्रवाल, पार्षद नितिन माना, पार्षद शुभम मंडोला, समाजसेवी मयंक गुप्ता, हस्तरेखा ज्योतिष आचार्य योगेश्वर गोस्वामी, शेखर सतीजा, मनीष लखानी, शिवम गुप्ता, तेजस कौशिक, उत्कर्ष कौशिक, लखन शर्मा, आकाश शर्मा, अनमोल शर्मा, कार्तिक शर्माअरिंदम तुमबढ़िया, सोनू शर्मा, विक्रांत वशिष्ठ, कुणाल गुप्ता, संचित ग्रोवर,सुमित लखेरा, विवेक मनराल, शिवांशु कौशिक, सदाक्ष पाराशर, देव शर्मा, अनिमेष मैत्री, दरिद्र भंजन मंदिर के महंत कृष्ण शर्मा जी, एवं कनखल शहरवासी रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours