समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कल्प एशिया आर्ट रंग आनंद फेस्टिवल इंदौर मध्य प्रदेश में ऑल इन वन अकैडमी की निर्देशक सीमा गाबा द्वारा ऑनलाइन पेंटिंग भेजी गई। पेंटिंग करंट टॉपिक कुंभ मेला पर बनाई गई थी जिसका चयन कल्प एशिया आर्ट रंग आनंद फेस्टिवल में किया गया, जो 24 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रीतमलाल आर्ट गैलरी इंदौर मध्यप्रदेश में एग्जीबिशन थी, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती मालिनी गौड (महापौर इंदौर) और श्रीमती कुमकुम भारद्वाज विभाग अध्यक्ष चित्रकला रही। समापन समारोह में शुभाकन फाइनल आर्ट कॉलेज इंदौर की प्रिंसिपल डॉ. सुषमा जैन द्वारा सीमा गाबा को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। ऑल इन अकैडमी हरिद्वार की निर्देशक सीमा गाबा ने बताया कि कल्प एशिया आर्ट रंग आनंद फेस्टिवल में हमारी भेजी गई पेंटिंग का चयन किया गया हैं और हमें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के समारोहों में भाग लेकर अपनी पेंटिंग भेजी जाएगी और उत्तराखंड प्रदेश का गौरव बढ़ाया जाएगा।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours