हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा हैं। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी एक व्यक्ति कच्ची शराब के साथ क्षेत्र के बहादरपुर गांव के पुराने श्मशान घाट मौजूद है जिस पर हमने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी को मौके से धर दबोचा है आरोपी कोतवाली के ही बहादरपुर खादर गांव का निवासी है पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोमपाल पुत्र हरमल बताया उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
     समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें




Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours