हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना कनखल में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 88/19 धारा 395, 412, 342, 506 34 आईपीसी दिनांक 30. 3.2019 को वादी कदम सिंह चौहान निवासी संदेश नगर के घर डकैती की घटना हुई थी। जिसमें चार अभियुक्तों मेें सूबे सिंह, अशोक ,वीरेंद्र उर्फ मिर्ची, व राजू  को दिनांक 2.4.2019 को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें पूछताछ में अभियुक्त गणो द्वारा बताया गया कि घटना  में परमेंद्र चौधरी पुत्र सूबे व लोकेंद्र पुत्र बृजपाल निवासीगण ग्राम लाडपुर थाना हल्दौर जिला बिजनौर यूपी भी शामिल थे। तथा दौराने विवेचना भी दोनों अभियुक्त गणों के नाम प्रकाश में आए, अभियुक्त गणों द्वारा  गिरफ्तारी से बचने के लिए बिजनौर के पूर्व के मुकदमों में कोर्ट में सरेंडर किया था जिनको आज 12.7.2019 को वारंट B पर पर माननीय न्यायालय द्वारा तलब किया गया, अभियुक्त गणों से बरामदगी हेतु पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमें दोनों अभियुक्त गणों का 2 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत हुआ है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours