हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। वैसे तो खनन माफियाओं द्वारा लक्सर को खनन चुगान का बहुमूल्य क्षेत्र कहा जाता है। जिसके चलते यहां पर हरियाणा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड आदि राज्य के खनन माफिया इस क्षेत्र में लंबे समय से खनन कारोबार में लिप्त होकर अपना सिक्का जमाये हुए हैं। यह खनन माफिया मोटा मुनाफा कमाकर राजस्व विभाग को लगातार लाखो का चूना लगा रहे हैं। जिसके चलते तहसील प्रशासन ने कई बार इन खनन माफियाओं पर कार्रवाई कर मुंह की खाने को मजबूर कर दिया।
देखें वीडियो: लक्सर एसडीएम सोहन सिंह
लेकिन अधिकारियों के व्यस्त होने पर खनन माफिया दिन रात अवैध खनन कर राजस्व विभाग को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुके हैं। अधिक व्यस्त होने के चलते भी लक्सर एसडीएम ने कई बार अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही की। ग्रामीणों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद एसडीम लक्सर सोहन सिंह सैनी ने देर रात अवैध खनन पर कार्रवाई करने के लिए अपना जाल बिछाया और साथ में जाने वाले किसी भी कर्मचारी से लेकर होमगार्ड को जानकारी ही नहीं दी कि कहां जाना है। और सीधे देर रात पहुंच गए खनन क्षेत्र के जंगलों के बीच खनन माफियाओं को जानकारी होने के बाद खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई कुछ माफिया अंधेरे का लाभ उठाकर अपने वाहनों को भगा ले जाने में कामयाब रहे रास्ता खराब होने के कारण एसडीम गाड़ी खड़ी कर रात के अंधेरे में कई किलोमीटर पैदल चले।खुफिया रास्ते से पहुंचे एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि अलग-अलग जगह से अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 1 दर्जन टैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया देखते ही देखते खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया कई खनन माफिया अपने अपने वाहन छोड़कर भाग निकले। सभी खनन से भरे वाहनों को अपने आवास पर लाकर सीज कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध खनन के खिलाफ ऐसे ही अभियान चलाया जाएगा और अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours